जहानाबाद, मार्च 7 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चमंडी के छात्र छात्राओं का दल शनिवार को बिहार के प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विद्यालय परिभ्रमण योजना का पूर्व जिला पार्षद अमलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षिका आरती कुमारी, अनेश कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित थे।बच्चो को परिभ्रमण पर विदा करने आए पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों को अपने राज्य एवं देश के धरोहर, इतिहास एवं सांस्कृतिक विविधता का ज्ञान एवं स्मरण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मगध के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृतियों की झलक के लिए राजगीर, पावापुरी, बोधगया सहित अन्य स्थलों पर सनातन संस्कृति एवं बौद्ध संस्कृति की झलक...