भागलपुर, मार्च 8 -- परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को दर्जनों स्कूलों के बच्चों को प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कराने के लिए वाहनों से लाया गया। बच्चों के आगमन से विक्रमशिला का उत्खनन स्थल पूरे दिन गुलजार रहा। भ्रमण के दौरान बच्चे परिसर में घूमते हुए मोबाइल से सेल्फी लेते और फोटो खींचते नजर आए। नवगछिया, महादेवपुर, हरदेवचक, गोराडीह, पुरानी सराय, खाबासपुर, तुलसीपुर यमुनिया, अमरपुर समेत भागलपुर और बांका जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को परिभ्रमण के लिए लाया गया था। स्कूली बच्चों के लिए टिकट नहीं लग रहा था, केवल शिक्षकों का टिकट लिया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...