बस्ती, दिसम्बर 6 -- बस्ती। संविधान शिल्पी व दलितों के मसीहा डॉ. अंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। उनके अनुयायियों ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। अनुयायी बाबा साहब अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा, जैसे नारे लगा रहे थे। साथ में चल रहे डीजे पर गीत बज रहे थे। शोभायात्रा मड़वानगर स्थित अंबेडकर पार्क से अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पार्चन के बाद शुरू हुई। कंपनीबाग, गांधीनगर होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर शोभायात्रा पहुंची। यहां पर अनुयायियों ने फूलमाला चढ़ाया और अपने मसीहा को नमन किया। यहां से शोभा यात्रा ओपेक हॉस्पिटल कैली पहुंची, जहां पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शोभा यात्रा का समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.