भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परिधि के द्वारा कला केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुष्पांजलि सभा और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. योगेंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, इसी कारण उन्हें युवाओं का आइकॉन माना जाता है। मौके पर राहुल, डॉ. अलका, उज्ज्वल कुमार घोष, स्वाति चौधरी, अभिजीत, कृषिका गुप्ता, जयप्रकाश कुमार, परमानंद यादव, स्मिता कुमारी, अदिति गौरव, जयंत जलद, सच्चिदानंद किरण, सौरभ कुमार, रोहित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.