नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उन स्टार्स में हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। मां बनने के बाद परिणीति ने अपना ज्यादा वक्त अपने बच्चे और परिवार को दिया। वहीं, इन दिनों परिणीति अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से अपना वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही हैं। ओटीटी डेब्यू को लेकर परिणीति के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में परिणीति ने अपनी प्रेगनेंसी और उसके दौरान शूटिंग को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके बच्चे नीर ने दुनिया में आने से पहले ही अपना फिल्मी डेब्यू किया। आइए जानते हैं कैसे?सेट पर राघव होते थे मौजूद वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के ट...