औरंगाबाद, मार्च 26 -- मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा गोह प्रखंड के आठ विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बोर्ड से कॉल मिलते ही विद्यार्थियों और उनके परिवारों में उत्साह बढ़ गया। गुरुवार को केवीएम क्लासेज में आयोजित सादे समारोह में छह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। संस्था के निदेशक कुंदन सिंह एवं राहुल सिंह ने बताया कि आकांक्षा कुमारी, श्रद्धा भारती, सरेया गांव की गुनगुन कुमारी, बेला वारिश गांव की शालिनी प्रकाश, दरधा गांव के नित्यम सिंह तथा पकड़ी गांव के चंदन कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गोह न्यू एरिया गांव के शुभम कुमार और गोह के ओंकार दुबे को भी साक्षात्कार के लिए बुलावा आया है। संस्था के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.