रांची, फरवरी 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। कांके के सुकुरहुट इलाके में ट्रांसपोर्टनगर में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को माहौल काफी चहल-पहल वाला रहा। दिनभर मतगणना स्थल में गहमा-गहमी और उत्सवी माहौल जैसा माहौल रहा। होली से पांच दिन पहले ही पूरे इलाके के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रंग और गुलाल जमकर उड़े। मतगणना स्थल का पूरा इलाका रंगों से सराबोर रहा। हर ओर होलियाना माहौल में नगर निकाय चुनाव के परिणामों को जानने के लिए समर्थक सुबह 7:00 बजे से ही पहुंच चुके थे। हर कोई उत्साहित नजर आया। प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। लेकिन परिणाम दोपहर एक बजे से आने शुरू हुए। जैसे-जैसे पार्षदों के परिणाम आते गए, उत्साह और बढ़ता चला गया। जीतने वालों के समर्थक खुशी से झूमते और एक-दूसरे को गुलाल लगाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.