परिणाम के सवा साल बाद दो स्टाफ नर्स का चयन निरस्त
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथी परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थी अंकित रस्तोगी (अनुक्रमांक 074827, ईडब्ल्यूएस) का चयन परिणाम के सवा साल बाद निरस्त कर दिया है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार चयन परिणाम सात मार्च 2025 को घोषित किया गया था। औपबंधिक रूप से चयनित अंकित रस्तोगी का चयन निरस्त होने के कारण रिक्त एक सीट के सापेक्ष समेकित योग्यता सूची से श्रेष्ठताक्रम में उपलब्ध अभ्यर्थी मारुति नंदन मंगल (अनुक्रमांक 006641, ईडब्ल्यूएस) के चयन की संस्तुति की गई है। इसी प्रकार स्टाफ नर्स (महिला) के पद पर औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थी पिंकू कुमारी धाकड़ (अनुक्रमांक 048010) का चयन निरस्त होने के कारण खाली सीट अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.