घाटशिला, मई 15 -- पोटका। पोटका अंचलाधिकारी निकीता बाला गुरुवार को परिणय सूत्र में बंधी। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में सीओ ने गढ़वा के झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता धीरज दूबे संग विवाह के बंधन में बंध कर दांपत्य जीवन का शुभारंभ की। विवाह के शुभ अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पोटका विधायक संजीव सरदार,सिल्ली के विधायक अमित महतो, विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानिता सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर वर वधू को आशीष दिया। इस अवसर पर स्वरुचि भोज में सैकड़ों शुभचिंतक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- विधायक ने की चुटोनाथ पार्क का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...