बदायूं, फरवरी 20 -- उझानी। रात के समय युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सुबह के समय मां घर में चारपाई पर लड़की को न देख दंग रह गई। 2 दिन तक गुपचुप तरीके से परिजन तलाश करते रहे। कहीं कोई सुराग नहीं लगने पर। तीसरे दिन उझानी कोतवाली पुलिस को पुत्री के लापता होने पर गुमशुदगी की तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। लापता युवती की मां का कहना है कि 16 फरवरी की रात को उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर में बराबर चारपाई पर सो रही थी। रात में अज्ञात समय वह बिना बताए कहीं चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.