फिरोजाबाद, मई 14 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुमानी में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के आभूषण, नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनुज कुमार पुत्र धारा सिंह निवासी नगला गुमानी थाना नगला खंगर 12 मई की रात अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो गया। जब सुबह पीड़ित का परिवार सोकर जागा तो घर में सामान अस्त व्यस्त सामान को देखकर हैरत में पड़ गए। अलमारी बक्से के ताले खुले पड़े थे। कमरे में से बॉक्स गायब था। यह भी पढ़ें- बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घर खंगाल ले गए 10 लाख के जेवर, नगदी भी साफ चोरों के घर में चोरी करने के दौरान परिजनों को उनकी भनक तक नहीं लगी। बॉक्स में लाखों के आभूषण के साथ ही हजारों रुपये रखे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...