पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। परिजन घर में सोते रहे गए और चोर लाखों रुपये का सामान समेट कर ले गए। सुबह जागने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद घटना की सूचना अमरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना अमरिया क्षे़त्र के ग्राम नयागांव हैदराबाद निवासी बलवीर सिंह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह और उसके परिवार के लोग 17 अप्रैल की रात खाना खाकर सो गए थे। जब वह करीब सुबह चार बजे सोकर उठा तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। जिसमे रखे एक लाख 10 हजार रूपये व 12 तोले सोने चांदी के जेवरात नहीं थे। जब उसने मकान का गेट खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.