कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर देहात , संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव में रविवार रात में चोरों ने एक घर में घुसकर पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन सोते रहे और चोर वारदात करने के बाद आराम से निकल गए। डायल- 112 पर दी गई सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटना कि छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है।ज्यूनियां गांव के रहने वाले जय सिंह बड़े किसान हैं। रविवार रात में वह खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में आकर लेट गए थे। जबकि उनकी पत्नी मालती, पुत्र अभय उर्फ राजुल एक कमरे में व बड़ा पुत्र अजय सिंह बगल के कमरे में सो रहे थे। रात में चोरों ने घर के पीछे बने मकान से छत पर आने के बाद जीने से नीचे उतरकर बंद कमरे से सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए । इसके बाद चोर वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.