कानपुर, दिसम्बर 30 -- रसूलाबाद ,संवाददाता। तिश्ती चौकी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव मे सोमवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर दी। वारदात के समय परिजन सोते रहे और जिन्हे भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर गांव पहुंचे तिश्ती चौकी इंचार्ज ने घटना की छानबीन की। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले में ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी सोमवार शाम को खाना खाने के बाद घर के बाहर कमरे में आकर लेट गए थे। जबकि उनकी बीमार बुजुर्ग मां को देखने आई बहन ज्ञान देवी दूसरे कमर में मां के पास लेटी थी। रात में चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर आराम से निकल गए। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.