बांदा, नवम्बर 5 -- बांदा। देहात कोतवाली के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी के साथ बुधवार रात फरार हो गई। परिजन सोते रहे, जब सुबह जानकारी हुई तो उसकी खोजबीन की,पर कहीं पता नहीं चला। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक नवंबर को हथौड़ा गांव निवासी रमेश वर्मा उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। उसके साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस ने रमेश वर्मा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...