अलीगढ़, मई 28 -- जट्टारी/अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घटना ने हर किसी को झकझोर रख दिया। एक तरफ आग में परिवार की जमा-पूंजी और घरेलू सामान जल गया तो दूसरी तरफ तीन माह के मासूम की मौत हो गई। शिवकुमार के दो बेटे थे। बड़ा बेटा कामेश तीन साल की है। लोगों का कहना है कि जिस समय आग लगी थी, कामेश बाहर खेल रहा था। परिवार को लगा कि छोटे बेटे लाला को कोई खिलाने ले गया है। जब काफी देर तक वह नहीं दिखा, तब पता चला कि बच्चा छप्पर में ही है। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। बच्चा पूरी तरह जल चुका था। यह भी पढ़ें- अग्निकांड: मासूम की याद में बिलखती रही मां घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन, ग्रामीणों का आरोप है कि काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों ने खुद ही बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रय...