औरैया, अप्रैल 13 -- अयाना। थाना के पास स्कूल आ रही छात्रा ने जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसके परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। अयाना थाना से करीब 800 मीटर दूरी पर एक 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड ड्रिंक में ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट, बैग व एक कोल्डड्रिंक की बोतल जिसमें जहरीला पदार्थ मिला था। साथ ही सल्फास के खाली पाउच पड़े मिले। पुलिस ने उसको सीएचसी आयना में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस मिलने में ही करीब 45 मिनट का इंतजार करना पड़ा। इसके...