परिजन नहीं पहुंचे लेने, कैसे प्रसूता को डिस्चार्ज करे अस्पताल
अयोध्या, मई 29 -- अयोध्या, संवाददाता। महिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला और उसका नवजात पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। महिला को लेने न तो मायके पक्ष पहुंच रहा है और न ही ससुराल पक्ष, जिससे अस्पताल प्रशासन असमंजस की स्थिति में है। हालात यह हैं कि अस्पताल चाहकर भी महिला को डिस्चार्ज नहीं कर पा रहा है। 24 मई को हरदोई निवासी एक गर्भवती महिला ट्रेन से कहीं जाने के लिए निकली थी। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने महिला को तत्काल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन 25 मई को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। समस्या तब खड़ी हुई जब प्रसव के बाद महिला को घर ले जाने के लिए कोई परिजन नहीं पहुंचा। महिला का मायका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.