गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम,संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मंगलवार से शुरू हुई दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन सेक्टर-9 स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के 25 में से 11 छात्र परीक्षा नहीं दे सके। रातभर डीसी आवास के बाहर अभिभावक डटे रहे, लेक एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण इन छात्रों को परीक्षा केंद्र से लौटना पड़ा। इससे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी रोष है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और मान्यता संबंधी अनियमितताओं के चलते यह स्थिति पैदा हुई। छात्रों ने पूरे वर्ष तैयारी की, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले उन्हें बताया गया कि उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार देर रात अभिभावक बच्चों के साथ जिला उपायुक्त (डीसी) आवास के बाहर पहुंच गए। कई अभिभावक रात क...