बांदा, अप्रैल 22 -- नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के रानीपुर मटखाना गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बिजली कटौती के कारण परिजन छत में सोते रहे और नीचे कमरों का ताला तोड़कर चोर जेवर व नकदी ले गए। सुबह परिजन नीचे आए तो सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रानीपुर मटखना गांव निवासी संतोष कुमार राजपूत ने बताया वह परिवार समेत घर के दूसरे खंड में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे से दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्सों को खंगालते हुए हाफ पेटी बिछुआ, पायल, मंगलसूत्र, बेसर, अंगूठी समेत अन्य सोने-चांदी के जेवरात और करीब पांच हजार रुपये नकद पार कर ले गए। यह भी पढ़ें- चोरों ने घर में घुसकर छह लाख रुपये कीमत का जेवर पार किया सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो सामान बिखरा मिला और दरवाजे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.