बांदा, मई 12 -- बांदा। नगर कोतवाली के बाबा तालाब मोहल्ला निवासी जगदीश यादव व उनके परिजन एक बरात में शामिल होने मैरिज हाल चले गए। तभी सूना मौका पाकर चोरों ने घर के ताले तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए। नगर कोतवाली में तहरीर दी, पर पुलिस ने नहीं लिखी। एसपी के आदेश पर आठ दिन बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित ने बताया कि पांच मई को भतीजी की शादी में शामिल होने शुकुल कुआं स्थित मैरिज हाल में घर का ताला लगाकर गए थे। लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...