फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- थाना जसराना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला शनिवार सुबह खेत पर गेहूं काटने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर थी। आरोप है कि मोहल्ला गाढ़ीवान निवासी डॉ. मनोज शर्मा उसके घर आया तथा किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। परिजनों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...