अलीगढ़, जनवरी 2 -- देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला घुडियाबाग में चोरों ने बंद मकान से लाखों का माल पार कर दिया। परिजन अस्पताल गए थे। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला घुडियाबाग निवासी मुकेश के भाई की कई दिनों से तबियत खराब चल रही है। परिजनों ने उसे जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को मां व बहन भाई को देखने अस्पताल गए थे। तभी देर रात चोर मैनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी से करीब 50 हजार रुपए की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। अगले दिन परिजन घर पहंुचे तो सामान फैला देख दंग रह गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद मकान से चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.