हजारीबाग, फरवरी 26 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के फुरुक्का नदी में नहाने के क्रम में एक युवक की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान शिवम कुमार उम्र 17 वर्ष पिता निर्मल रविदास ग्राम देवकुली,इचाक हजारीबाग के रूप में हुई है। घटना गुरुवार 11 बजे दिन को घटी। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि निर्मल रविदास के नए मकान के गृह प्रवेश का अनुष्ठान चल रहा था। गुरुवार को गृह प्रवेश पूर्ण होना था। मृतक शिवम चार लोगों के साथ नहाने के लिए घर से करीब 2 किलोमीटर दूर फुरुक्का नदी गया था। सभी लोग नहा करके बाहर निकलने ही वाले थे इसी बीच राजा कुमार गहरे पानी में चला गया राजा को डूबता देख शिवम बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी इस बीच राजा किनारे लग गया जिसे खींचकर अन्य लोगों ने बाहर निकाल कर शिवम को पानी से ऊपर आने का इंतजार करने लगे। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.