परिजन के डांटने से नाराज बच्ची फंदे पर लटकी
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णा नगर इलाके में एक 13 वर्षीय बच्ची ने परिजनों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी कर ली। वह देर से घर लौटी थी, इसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। इससे नाराज बच्ची कुछ देर बाद ही फंदे पर लटक गई। बच्ची की बहन ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पीसीआर कॉल के जरिए कृष्णा नगर स्थित घर में एक बच्ची के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- घर लेट आने पर परिवार ने लगाई थी डांट, दिल्ली में 13 साल की लड़की ने की खुदकुशी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजन बच्ची को लेकर डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.