सोनभद्र, मई 26 -- कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में सोमवार की दोपहर करंट लगने से मृत संविदाकर्मी वीरेंद्र गुप्ता का शव मंगलवार की शाम कोन पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने कोन विद्युत उपकेंद्र के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण संविदाकर्मी की जान गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि परिजन और ग्रामीण जेई व एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- करंट से झुलसे संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ...