औरंगाबाद, जनवरी 3 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कुटुंबा विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश कुमार नवीनगर प्रखंड के कांडी पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव पहुंचे और नहर के गड्ढे में गिरने से मृत रौशन कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और प्रशासन से भी उचित सहायता सुनिश्चित कराने की बात कही। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.