जौनपुर, मई 6 -- जौनपुर, संवाददाता। खेतासराय क्षेत्र के मनेछा बादशाही के पास एक मई को दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर की गईहत्या के बाद लोग शोक संवेदना व्यक्त करने आजाद के घर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आजाद के गांव सरायख्वाजा के बड़उर पहुंचा। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने दिवंगत आजाद बिंद के परिजनों को 50 हजार रुपये की नगद सहायता दी। साथ ही परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मोबाइल के जरिए नदीम जावेद की बात भी परिजनों से कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कमजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.