लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिजनों से बिछड़े बच्चों की सकुशल घर वापसी के बाद भी राज्य सरकार उनका पूरा ख्याल रखेगी। बच्चों की सकुशल वापसी भर से जिम्मेदारी खत्म नहीं मानी जाएगी। वह उन्हें काउंसिलिंग, संरक्षण व पुनर्वास की भी सुविधा देगी। बाल हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से संकट में फंसे बच्चों तक मदद पहुंचाने के साथ उनकी सुरक्षित वापसी व आगे की जरूरतों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

काउंसलिंग और पुनर्वास गुमशुदगी या संकट की परिस्थितियों से गुजरने वाले बच्चे कई बार मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना करते हैं। ऐसे में जरूरत के अनुसार काउंसलिंग उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चे की स्थिति और जरूरत का आकलन कर उसे आवश्यक संरक्षण एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे परिवार में वापसी के बाद बच्चे क...