देवघर, मार्च 27 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोलिंग मिल के समीप शुक्रवार सुबह नौ बजे एक छह वर्षीय बालक भटकते हुए पहुंच गया। बाजार समिति अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी जयंती सरकार वहां पहुंची व बच्चे को रोता-बिलखता देख स्थानीय लोगों को सूचित किया। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम प्रियांशु कुमार उर्फ प्रणव व पिता का नाम रंजन मांझी बताया। वह घर नहीं बता सका। उसके बाद महिला ने कुंडा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कुंडा पुलिस पहुंची तो महिला ने बच्चे को सुपुर्द करते हुए माता-पिता तक पहुंचाने का अनुरोध किया। पुलिस बच्चे को थाना लाने के बाद छानबीन कर उसके माता-पिता को ढूंढ निकालने में सफलता पायी। दोपहर बाद अभिभावकों के पहुंचने पर पुलिस को आवेदन व पहचान बताने पर बच्चे को पिता रंजन मांझी को सौंप दिया। बालक के पिता रंजन मांझी बिहार के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.