पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत, संवाददाता। पूरनपुर के साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा की बदायूं में हुई निर्मम हत्या का मामला अब केंद्र तक पहुंच गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और मामले की गंभीरता से अवगत कराया। जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि विशेष मुलाकात के दौरान उन्होंने एचपीसीएल एचपीसीएल में कार्यरत पीलीभीत निवासी हर्षित मिश्रा की बदायूं में हुई निर्मम हत्या की घटना के बारे में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वह लगातार हर्षित मिश्रा के परिवार के संपर्क में हैं और पीलीभीत समेत परिवार के सभी लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परि...