फिरोजाबाद, अप्रैल 10 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज में एक युवती ने पारिवारिक कारणों से फिनाइल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवती को भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है। जया कुमारी (20) निवासी बुर्ज एटा रोड का परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर युवती ने घर में रखा फिनाइल का सेवन कर लिया। फिनाइल का सेवन करते ही उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने हालत देखी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि युवती की फिनाइल का सेवन करने से तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.