देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर दिल्ली से दून पहुंचीं तीन नाबालिग सगी बहनों को दून पुलिस ने सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर घबराए परिजनों ने राहत की सांस ली। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिग बच्चियां लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली। तुरंत महिला और चीता पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की और तीनों को विधानसभा तिराहे के पास से बरामद कर लिया। बच्चियों ने बताया कि वे सगी बहनें हैं और अनाजमंडी (दिल्ली) की रहने वाली हैं। परिजनों से नाराज होकर वे घर से भाग आई हैं। दून पुलिस ने तत्काल दिल्ली के सदर बाजार थाने से संपर्क किया, जहां तीनों की गुमशुदगी दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को देहरादून बुलाकर तीनों बहनों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.