अमरोहा, अप्रैल 17 -- परिजनों से नाराज किशोरी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम चुचैला कलां की है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति मजदूरी का कार्य करते है। घटना के समय परिजन काम से वापस लौटे तो काफी देर तक दरवाजा नही खुला। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.