शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- मीरानपुर कटरा। घर में मामूली कहासुनी से नाराज़ युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। गांव खड़सार निवासी राम सिंह 27 पुत्र राम किशन का शव सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ लग गई। परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। फारेंसिंक टीम को बुलवाया गया। पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों से जरुरी जानकारी ली। फारेंसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतक विवाहित था। पत्नी और तीन महीने की बेटी को कल ही मायके छोड़ आया था। घर में माता पिता और एक छोटा भाई है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन से गांव आया हुआ था। चर्चा है कल किसी बात को लेकर परिजनों से मृतक की कहासुनी हुई थी। अनुमान है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.