कटिहार, मई 14 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा रामनगर भट्ठाटोला में एक शराबी को उनके ही परिवार वालों ने रोज-रोज के किच -किच से परेशान होकर उसे बुधवार को मनसाही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि शराबी कृष्ण कुमार रविदास आए दिन अपने घर में शराब पीकर हंगामा एवं मारपीट करते रहता था इसके बाद परिजनों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...