परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जाच में जुटी
मिर्जापुर, जून 30 -- राजगढ़(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी राजगीर मिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे मंगलवार की सुबह नदिहार गांव की एक महिला के घर के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस जाच में जुटी है। क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी 46 वर्षीय छोटे लाल राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था।छोटे लाल लगभग चार वर्षों से अपनी ससुराल नदिहार गांव में रहता था।उसके पुत्र तथा परिवार के अन्य लोग धनसीरिया गांव मे ही रहते थे।मृतक के ससुर के घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव से बाहर सड़क किनारे स्थित संतरा देवी के घर के पास छोटे लाल का शव पड़ा हुआ था।मृतक के नाक से खून निकल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार संतरा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.