लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ। दुबग्गा के फरीदीपुर निवासी शुभम (25) की गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने शिनाख्त की। चाचा संतोष ने बताया कि शुभम मजदूरी करता था। वह शराब का लती था। बुधवार की रात शुभम का शव ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के रिंग रोड स्थित सांई क्लीनिक के पास पुलिस को मिला था। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने शुभम का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह का पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.