मऊ, मई 12 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत खिरिया गांव में दो दिन पूर्व युवक की पिटाई के बाद हुई मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अम्बेडकर मूर्ति के पास रखकर जाम लगा दिए। शव रखकर जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच करके कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर लेकर रवाना हो गए। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरिया गांव निवासी 24 वर्षीय पंकज को दो दिन पूर्व रविवार को कुछ लोगों ने पीट-पीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जाम पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिल...