परिजनों ने मुआवजे की मांग कर शव रख किया प्रदर्शन
फतेहपुर, अप्रैल 2 -- चौडगरा। बिंदकी रोड स्थित प्रथम चौडगरा उपकेंद्र के तहत अलीपुर में पोल पर चढ़कर काम करते समय करंट से संविदा लाइनमैन नोखेलाल की मौत के बाद गुरुवार को उपकेंद्र में शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि मौके पर मुआवजा देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। हालांकि बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी सहित अफसरों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार हो सका। वहीं एसओ सुमित देव पांडेय ने बताया कि पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर जेई विवेक शुक्ला, एसएसओ महेंद्र कुमार व रामेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते हैं कि काम करते वक्त शटडाउन वापस लेने के कारण करंट से लाइनमैन की मौत हुई थी।उपकेंद्र में शव रखकर हंगामा कर रहे परिजनों को प्रभारी एक्सईएन सत्यप्रकाश ने अंतिम संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.