धनबाद, अप्रैल 10 -- जामाडोबा बड़कीटांड़ सिरमुहान धौड़ा की रहने वाली कशिश परवीन ने अपने ही परिवार के सोहराब अंसारी समेत छह लोगों के खिलाफ धनबाद न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार 17 मार्च 2026 को घर में दादी मुकेदा खातून और सोहराब की पत्नी नुसरत खातून के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। झगड़े के बाद जब दादी ने सोहराब और उसकी पत्नी को घर खाली करने को कहा, तो सोहराब, उसकी पत्नी नुसरत, पुत्र तहजीब उर्फ शहबाज और पुत्री खुशी प्रवीन ने मिलकर बुजुर्ग दादी के साथ गाली-ग्लौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब कशिश की मां बेबी खातून और चाचा मोहम्मद असलम बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। चाचा के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया, वहीं मां के ऑपरेशन वाली जगह पर भी चोट पहुंचाई गई। पीड़िता का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.