जहानाबाद, फरवरी 10 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैर बिगहा गांव निवासी 17 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।इस संबंध में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नही करवाई गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार की शाम अपने चार पहिया वाहन से कही से आ रहा था। गांव में पहुचने के पूर्व पेड़ मे ठोकर मार दिया। घर पहुचने पर परिजनों के द्वारा डाट फटकार लगाई गई। गुस्से में उसने गांव के बधार में जाकर अपने शर्ट को फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद कही नही मिला। सुबह मे जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो पेड़ से लटकता शव को देखा। पेड़ से नीचे उतारा गया, जो मृत था। परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज न करते हुए शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताते चले कि इसी गांव का एक युवक भी ...