गौरीगंज, मई 9 -- भादर। संवाददाता पीपरपुर थाना अंतर्गत खानापुर गांव में युवक की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब आठ घंटे तक चले मान-मनौव्वल और प्रशासनिक प्रयासों के बाद मामला शांत हो सका। भरतलाल ने छोटे भाई दीपक मिश्र के शव को गांव के निजी श्मशान भूमि पर मुखाग्नि दी।पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे रामशरण मिश्र के घर के सामने अवैध रिवाल्वर से 29 वर्षीय दीपक मिश्र के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के चचेरे भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.