परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर
बरेली, मई 26 -- बहेड़ी। उत्तराखंड ससुराल गए एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत के मामले में परिजनों ने उत्तराखंड के पुलभट्ठा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिस वजह से विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। यहां के गांव हरहरपुर उर्फ डूंडा शुमाली गांव के युवक लखन भारती पुत्र मिढ़ाई लाल की शादी एक साल पहले उत्तराखंड के किच्छा के गांव पटेरी में संजना के साथ हुई थी। बीते रविवार को वह पत्नी के साथ ससुराल पटेरी गया था। वहां किसी बात पर युवक ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में बहेड़ी पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.