परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, मांगों पर अड़े
सुल्तानपुर, जून 29 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कारीबहर गांव में पुरानी रंजिश में आजाद वर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को गांव का माहौल तनावपूर्ण बन गया। लखनऊ से पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 4:40 बजे शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। यह भी पढ़ें- बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या, मरने से पहले वीडियो बना बताए हमलावरों के नाम रविवार शाम करीब पौने छह बजे नलकूप पर जा रहे आजाद वर्मा को बदमाशों ने गोली मार दी थी। उनकी इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.