बुलंदशहर, अगस्त 21 -- थाना क्षेत्र की लखावटी गंग नहर पटरी पर शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सैदपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान प्रशांत (30) पुत्र फतहसिंह निवासी कड़कौड़ा थाना बीबीनगर के रूप में हुई। बीबीनगर के सैदपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गले में चुन्नी से फंदा लगाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या किए आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या से पहले प्रशांत ने परिजनों को वीडियो कॉल की थी और फंदा लगाने की बात कही। वीडियो कॉल देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक प्रशांत पेड़ से लटका मिला। बताया कि प्रशांत एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस को मिली जानकारी क...