वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के जदीद बाजार में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घर में मौजूद महिला और बच्चों को कमरे में बंद कर नगदी और जेवरात लूट लिए। इस पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को जदीद बाजार निवासी मोनिका पांडेय ने बताया कि 25 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे सुधांशु द्विवेदी, उनकी पत्नी पूजा द्विवेदी, कुछ नकाबपोश महिलाएं और अज्ञात लोग जबरन घर में घुस आए। उस समय घर में उनकी भाभी शकुंभरी पांडेय और दो बच्चे थे। बदमाशों ने घर के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और दरवाजे-खिड़कियां तोड़ते हुए अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये नगद और जेवरात लूट लिए। इसके अलावा घर में लगे डीवीआर समेत अन्य सामान को भी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.