नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा। पीएफ खाताधारकों के लिए ई नॉमिनेशन जरूरी है। खाताधारक की मौते के बाद परिजनों को पीएफ राशि मिलने के लिए ई नॉमिनेशन जरूरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार ई नॉमिनेशन के लिए खाता धारकों ईपीएफओ के पोर्टल www.epfindia.gov.in पर यूएएन और पासवर्ड से लॉगइन करके प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसमें मैनेज टैब में ई नॉमिनेशन का चुनाव करके नॉमिनी की जानकारी, आधार और फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद शेयर प्रतिशत का चुनाव करके इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...