फर्रुखाबाद, अप्रैल 2 -- Farrukhabad News: यूपी फर्रुखाबाद में पांच दिन पहले परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर भागी एक किशोरी को उसके नाबालिग प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर मार डाला। गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर काली नदी के पास से किशोरी का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि नाबालिग प्रेमी ने घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में 28 मार्च की रात कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी ने अपने बाबा, दादी, चाचा और बुआ को नींद की गोलियों मिला दूध पिला दिया। परिजनों के अचेत होने पर वह जेवरों से भरा बक्सा उठाकर ले आई। इसमें 50 हजार की नगदी, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की चेन, एक जोड़ी पायल और जमीन बैनामे के कागजात थे। पिता ने 30 मार्च को न...