लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ,संवाददाता। दुबग्गा इलाके में 18 वर्षीय युवती ने परिजन को नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी। इसके बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद वह घर से गायब हो गई। युवती की मां ने गांव के युवक पर ही बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।दुबग्गा के पुरानी बस्ती सब्जी मंडी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब 5 बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी ने परिवार के सदस्यों को चाय बनाकर पिलाई। चाय पीने के बाद घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। शाम करीब 7:30 बजे जब उनकी बड़ी बेटी काम से घर लौटी, तो उसने सभी को जगाया। परिवार के सदस्य जागने पर घर के बाहर मौजूद थे। लेकिन 18 वर्षीय युवती घर में नहीं मिली। परिजन ने युवती की तलाश आसपास के इलाकों में की। लेकिन उसका कोई पता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.